Search

 
 
 

भानु प्रताप शाही का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- विदेशी टूलकिट का हिस्सा हैं नेता प्रतिपक्ष

Ranchi News : भानु प्रताप शाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन का हवाला देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष विदेशी टूलकिट के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी शक्तियां भारत में भी बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसा माहौल बनाकर तख्तापलट (रेजीम चेंज) और अराजकता फैलाने की साजिश रच रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और 140 करोड़ जनता के भरोसे के कारण ऐसी ताकतें देश का बाल भी बांका नहीं कर सकतीं.
 
भानु प्रताप शाही

Ranchi News : झारखंड में छात्रों की नौकरियां बेचे जाने के मामले में भाजपा सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी. शनिवार को रांची के सुकुरहुटू में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले सत्र के बाद यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कही. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हालिया छात्र आंदोलन को मजबूती से समर्थन देने के लिए प्रदेश इकाई और झारखंड के युवाओं की सराहना की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राहुल गांधी पर निशाना, बताया विदेशी टूलकिट का हिस्सा

भानु प्रताप शाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन का हवाला देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष विदेशी टूलकिट के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी शक्तियां भारत में भी बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसा माहौल बनाकर तख्तापलट (रेजीम चेंज) और अराजकता फैलाने की साजिश रच रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और 140 करोड़ जनता के भरोसे के कारण ऐसी ताकतें देश का बाल भी बांका नहीं कर सकतीं.

 


उग्रवाद का हुआ सफाया, 2029 में सरकार बनाने का लक्ष्य

शाही ने कहा कि कभी उग्रवाद झारखंड की पहचान बन चुका था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की देखरेख में इसका शत-प्रतिशत उन्मूलन हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी दो वर्षों तक सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करने और 2029 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य दिया है. प्रेस ब्रीफिंग में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, सह-प्रभारी सतीश सिन्हा और तारिक इमरान भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही