Search

 
 
 

भाजपा कार्यसमिति की बैठक पर कांग्रेस का हमला, राकेश सिन्हा बोले- पहले अपना घर संभाले पार्टी

Ranchi News : सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेता 2029 के चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने संगठन की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता झारखंड की सत्ता हासिल करने के सपने देखते हैं, जबकि पार्टी की बैठकों में संगठन की स्थिति पर चिंता जताई जाती है.
 
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी से झारखंड भाजपा के संगठनात्मक हालात उजागर हुए हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राकेश सिन्हा ने सवाल उठाया कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही झारखंड में अपनी पार्टी के बिखराव की बात स्वीकार करनी पड़ रही है, तो प्रदेश के नेता जनता को एकजुट नेतृत्व और मजबूत संगठन का भरोसा किस आधार पर दिला रहे हैं?

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक हालात पर अब पार्टी के शीर्ष स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं. जो पार्टी अपने नेताओं को एक मंच पर एकजुट नहीं रख पा रही है, वह झारखंड की जनता के सामने मजबूत नेतृत्व का दावा कैसे करेगी?

 

सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेता 2029 के चुनाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने संगठन की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता झारखंड की सत्ता हासिल करने के सपने देखते हैं, जबकि पार्टी की बैठकों में संगठन की स्थिति पर चिंता जताई जाती है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता केवल भाषण, पोस्टर और राजनीतिक दावों से प्रभावित नहीं होती. जनता यह भी देखती है कि कौन-सी पार्टी जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है.

 

सिन्हा ने कहा कि 2029 के चुनाव को लेकर दावा करने से पहले भाजपा को अपने संगठन की एकजुटता साबित करनी होगी. केवल चुनावी नारे लगाने से संगठन मजबूत नहीं होता और सत्ता का सपना देखने से जनता का विश्वास हासिल नहीं होता. भाजपा को कांग्रेस पर बयानबाजी करने के बजाय अपने नेताओं के बीच विश्वास और एकजुटता कायम करने पर ध्यान देना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही