Search

 
 
 

दमखम के साथ चुनाव लड़ेगा भारतीय जनतंत्र मोर्चा : पीएन सिंह

 
Ramgarh : होटल मिलन में शुक्रवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष पीएन सिंह और केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा उपस्थित थे. बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया. साथ ही 10 मार्च को जमशेदपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया जा रहा है. हजारीबाग, चतरा, बोकारो और धनबाद के बाद रामगढ़ में भी बैठक की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा है. जिसे पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच रखा जाएगा. वहीं 10 मार्च को जमशेदपुर में केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक के माध्यम से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sensation-after-body-of-girl-found-in-padma/">हजारीबाग

: पदमा में युवती का शव मिलने से सनसनी

पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि : पीएन सिंह

उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र बड़ा होता है. संगठन का भले ही 3 साल हुआ है, लेकिन दमदार प्रत्याशी अगर मिलता है तो दमखम के साथ चुनाव मैदान में भारतीय जनतंत्र मोर्चा उतरेगी. अन्यथा लाइट माइंडेड को समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि जनतंत्र में संगठन को बढ़ाना है. जनबल को बनाने के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई है. बैठक में निर्देश दिया गया कि पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतरेगी. पार्टी का जो भी दिशा निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी के द्वारा आज कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्हें शिक्षित किया गया. बैठक में सोमनाथ रॉय, राहुल कुमार, अभय कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद महतो, नितेश ओझा, रशीद अंसारी, श्याम महतो, अभिषेक सिंह, विकाश सिंह और सुधेश्वर सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/jhapas-offer-to-lobin-said-jmms-behavior-towards-him-is-not-good/">लोबिन

को झापा का ऑफर, कहा- झामुमो का इनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही