Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारती ने रिवील किया दूसरे बेटे काजू का चेहरा, फैंस बोले – हर्ष जैसा...

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे काजू (यशवीर) का चेहरा अपने फैंस को पहली बार दिखाया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे काजू (यशवीर) का चेहरा अपने फैंस को पहली बार दिखाया है. दिसंबर 2025 में जन्मे काजू को अब तक केवल झलकियों में ही देखा गया था, लेकिन हालिया व्लॉग में भारती ने बेटे का पूरा चेहरा रिवील किया.

 

kaju face

 

फेस रिवील के लिए रखी थी स्पेशल पार्टी

भारती और हर्ष ने बेटे का चेहरा दिखाने के लिए एक खास पार्टी रखी थी, जिसमें कुछ करीबी मेहमानों को बुलाया गया. पार्टी को स्नेल थीम में सजाया गया, क्योंकि उनके बड़े बेटे को स्नेल्स पसंद हैं.फेस रिवील के समय भारती ने पीले रंग का सूट पहना और काजू का चेहरा गुलाबों से ढका हुआ था. जैसे ही कैमरा बच्चे के करीब गया, गुलाब हटाकर उसका चेहरा दिखाया गया.

 

Bharti Singh reveal son Kaaju face

 

फैंस ने किया तुलना

वीडियो के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ ने कहा कि काजू की शक्ल भारती पर गई है, तो कई ने कहा कि वह हर्ष जैसा दिख रहा है. सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कह रहे हैं - गोला भारती पर गया है, लेकिन काजू हर्ष जैसा लग रहा है.

 

परिवार संग मस्ती और सेलिब्रेशन

वीडियो में भारती, हर्ष और परिवार के अन्य सदस्य काजू के साथ खेलते और मस्ती करते दिख रहे हैं. फेस रिवील के बाद परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया और इस खास पल को सेलिब्रेट किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही