Search

 
 
 

भव्या सिंह का प्रिंस नरूला पर तंज, बोलीं – तू अभी भी कंटेस्टेंट की तरह खेल...

प्रिंस नरूला और भव्या सिंह के बीच हाल ही में जियो सिनेमा के रियलिटी शो 'The 50' के दौरान तीखी बहस और कई खुलासे देखने को मिले हैं.
 

Lagatar desk : प्रिंस नरूला और भव्या सिंह के बीच हाल ही में जियो सिनेमा के रियलिटी शो 'The 50' के दौरान तीखी बहस और कई खुलासे देखने को मिले हैं. हाल ही में भव्या सिंह ने प्रिंस नरूला पर सीधा आरोप लगाया कि वह शो में अपने पसंदीदा 'रोडीज़' खिलाड़ियों का पक्ष लेते हैं.

 

दिलचस्प बात यह है कि प्रिंस ने इस दावे को स्वीकार किया और माना कि वह कुछ खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं.भव्या सिंह ने प्रिंस नरूला की तुलना एल्विश यादव से करते हुए कहा, तू कहां और वो कहां. तू अभी भी कंटेस्टेंट की तरह खेल रहा है. इस टिप्पणी के बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई.

 

 

पोडकास्ट में भी साधा निशाना


शो के बाद भव्या सिंह ने अपने पोडकास्ट  द लेडी डॉन में भी प्रिंस नरूला पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रिंस एक गैंग लीडर’ की तरह निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय खुद एक ‘कंटेस्टेंट’ की तरह खेल रहे हैं. भव्या का आरोप है कि प्रिंस केवल अपने चुनिंदा लोगों की मदद करते हैं और बाकी खिलाड़ियों के साथ समान व्यवहार नहीं करते.

 

एल्विश यादव को लेकर बढ़ी बहस


 एक गरमागरम बहस के दौरान भव्या सिंह ने एल्विश यादव का समर्थन किया, जिससे प्रिंस नरूला नाराज हो गए. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसने शो का माहौल और गर्म कर दिया. बताया जा रहा है कि यह बहस शो की अब तक की सबसे बड़ी टकरावों में से एक बन गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही