Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

Ranchi :  भीम कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है.
 
भीम कुमार फाइल फोटो
  • झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने जताई खुशी
  • भीम कुमार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

Ranchi :   झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) का सचिव और उत्तराखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भीम कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है.

 

भीम कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे. संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे. उन्होंने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों का भी आभार जताया.

 

इसे भी पढ़ें

छात्र राजनीति से शुरू किया सफर

भीम कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है.

 

भीम कुमार के AICC सचिव बनने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसीफ, आलोक कुमार दूबे, सुनीत शर्मा और राजन वर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही