Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरा-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर, कंटेनर ने स्कूल वैन व ऑटो में मारी टक्कर, 13 घायल, दो गंभीर

आरा-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां भोजपुर जिले में कोईलवर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वैन और एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में छात्र-छात्राएं, टीचर सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  आरा-पटना फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां भोजपुर जिले में कोईलवर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वैन और एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में छात्र-छात्राएं, टीचर सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

 

घायल बच्चों में युवराज (9 वर्ष),  यशराज (7 वर्ष), पुष्कर (6 वर्ष), अभिषेक (5 वर्ष), हर्षिता कुमारी (10 वर्ष), निर्मला कुमारी (5 वर्ष), पीहू कुमारी (6 वर्ष) के अलावा टीचर हेमा कुमारी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा वाहन चालक सुमन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. 

 

वहीं ऑटो सवार कुल्हड़िया गांव निवासी मुस्तफा अहमद (35 वर्ष), उनका बेटा तौफीक अनवर (9 वर्ष) और एक अन्य किशोरी को भी चोट आई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत किसीलवर पीएचसी ले जाया गया.

 

जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही