Search

 
 
 

Bhojpur News : जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प, दो की मौत, कई घायल

बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.
 

Bhojpur : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.

 

ताजा मामला भोजपुर के चरखोरी थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की देर शाम मदई गांव में जमीन को लेकर मामूली कहासुनी खून संघर्ष में बदल गई. महज डेढ़ फीट जमीन को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करने लगे. इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई व महिला समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इस झड़प में एक पक्ष के 30 वर्षीय राधेश्याम सिंह और दूसरे पक्ष के 72 वर्षीय राजनाथ सिंह की मौत हो गई. दोनों के सिर, सीने और गर्दन पर गंभीर चोटें आई थीं. घायलों को पहले चरपोखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

झड़प में ये हुए घायल

घटना में सत्य नारायण सिंह, जिलेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, जलंधर सिंह, रामदेव सिंह, संझारो देवी, लाल बाबू सिंह, अवधेश सिंह, सीता देवी, अतुल सिंह और लालती देवी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं.  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही