Search

 
 
 

Bhojpur News : बाइक धीरे चलाने की बात कहने पर विवाद, युवक को घर के बाहर मारी गोली

Lagatar Desk :  अजीत कुमार बाइक से गांव की गली से गुजर रहा था.इसी दौरान एक युवक गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर पार हो रहा था.  बाइक से कीचड़ के छींटे पड़ने पर जीतेंद्र ने उस युवक को गली में थोड़ा धीरे बाइक चलाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि युवक ने जीतेंद्र को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए. थोड़ी देर के बाद दो युवक उनके घर के दरवाजे के बाहर पहुंचे और उन पर गोली चला दी. औप मौके से फरार हो गए.
 
गोलीबारी

Lagatar Desk :  भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र स्थित लसाढ़ी गांव में बाइक धीरे चलाने की बात कहने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई. गोली युवक के बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी. घायल युवक की पहचान लसाढ़ी गांव निवासी रमेश कुमार सिंह के पुत्र जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि घायल जीतेंद्र कुमार का भाई मनीष कुमार नहर की ओर जा रहा था, वहीं अजीत कुमार भी बाइक से नहर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान अजीत की बाइक से मनीष पर कीचड़ के छींटे पड़ने पर दोनों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान विवाद खत्म हो गया और सभी वहां से चले गए. 

 

इसके कुछ देर बाद अजीत कुमार बाइक से गांव की गली से गुजर रहा था.इसी दौरान एक युवक गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर पार हो रहा था.  बाइक से कीचड़ के छींटे पड़ने पर जीतेंद्र ने उस युवक को गली में थोड़ा धीरे बाइक चलाने को कहा.

 

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि युवक ने जीतेंद्र को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए. थोड़ी देर के बाद दो युवक उनके घर के दरवाजे के बाहर पहुंचे और उन पर गोली चला दी. औप मौके से फरार हो गए. गोली चलाने का आरोप अजीत कुमार पर लगा है. 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस घटना में आरोपी अजीत कुमार की भूमिका और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही