Search

 
 
 

Ranchi News : बड़ा तालाब के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News : स्थानीय लोगों की नजर संदिग्ध अवस्था में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
 
बड़ा तालाब

Ranchi News : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के समीप एक युवक का शव मिला है.  मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मोहम्मद सरवर के रूप में हुई है. शव मिलने की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की नजर संदिग्ध अवस्था में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

 

फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत हादसा है या उसने आत्महत्या की है या फिर किसी साजिश के तहत उसकी जान गई है.  पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही