- नगर थाना पुलिस पर सवाल
- घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Giridih News : नगर थाना पुलिस पर युवक (25 वर्षीय) के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है. घटना में घायल युवक लखन साव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
लखन साव के अनुसार, वह ऑर्बिट होटल के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था. इसी दौरान नगर थाना के पुलिसकर्मियों ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोप है कि पुलिस उसकी बाइक भी थाना ले गई.
आरोप है कि जब वह अपनी बाइक छुड़वाने नगर थाना पहुंचा, तो थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की. युवक का दावा है कि कथित मारपीट के बाद वह थाना परिसर में ही गिर गया. इसके बाद पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
लखन की बहन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने भी मामले की जांच कर आरोप पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो थाना परिसर के बाहर का है और इसमें युवक के साथ कथित मारपीट होती दिखाई दे रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की लगातार न्यूज पुष्टि नहीं करता है.
इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा. पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

