Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bhojpur News: पेड़ की डाली गिरने से रिटायर्ड फौजी की मौत

Bhojpur: जिले के आयर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी जवान पर पेड़ की डाली गिर गई, , जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Bhojpur: जिले के आयर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी जवान पर पेड़ की डाली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह श्रीपुर गावं के रहने वाले थे. रिटायर होने के बाद वह जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे.

 

जानकारी के अनुसार,  भोजपुर के श्रीपुर गावं में गुरूवार की सुबह टहलने निकले थे. टहलते समय संतोष के ऊपर कटहल की भारी डाल गिरने से मौत हो गई. शोर सुन कर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. तभी वह गंभीर रूप से घायल हो कर गिर चुके थे.

 

गावं वालो ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.  घटना के बाद परिवार और गांव वालों की मदद से संतोष को जगदीशपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ. लेकिन सीने में अंदरूनी चोट लगने की आशंका के कारण डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.वहीं गावं वालों का कहना है कि प्रकृति से जुड़ी छोटी-सी लापरवाही कभी-कभी जानलेवा हो जाती है.इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही