Search

 
 
 

Bhojpur News : जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर जिले ks बिहिया थाना क्षेत्र के टिपुरा गांव के पास रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है.
 
अपराध की खबरें

Lagatar Desk :   भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के टिपुरा गांव के पास रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है. 

 

पुलिस के मुताबिक, राजेश यादव कुछ समय पहले ही एक आपराधिक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था. उसके खिलाफ फायरिंग, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज थे. रविवार को वह अपनी मां का इलाज कराने बिहिया गया था और वापस लौटते समय उस पर हमला कर दिया गया.

 

जगदीशपुर के एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में टिपुरा गांव के रहने वाले योगेंद्र यादव पर गोली चलाने का आरोप सामने आया है. घायल राजेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपित के घर से एक पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की है.

 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी की बात सामने आई है. हालांकि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

 

मृतक के चाचा ने बताया कि राजेश अपनी मां को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. उनका आरोप है कि इस हमले में नामजद आरोपी के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल थे.

 

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही