Search

 
 
 

भोजपुर : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर, 1 की मौत

बिहार में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया. ताजा मामला भोजपुर के आरा-अरवल मार्ग का है. जहां एक वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी.
 

Bhojpur : बिहार में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया. ताजा मामला भोजपुर के आरा-अरवल मार्ग का है. जहां एक वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. 

 

बाइक सवार दोनों गोमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.


मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्र मोहन सिंह के रूप में हुई है. वह होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल सहार थाना में तैनात थे. वहीं घायल जवान की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है. वह भी सहार थाना में ही अपनी सेवा दे रहे थे.

 

हादसे के बाद से घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इलाज के दौरान चंद्रमोहन सिंह ने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

 

दोनों होमगार्ड जवान विभागीय काम से सहार थाना से बाइक पर सवार होकर आरा सिविल कोर्ट के पास स्थित होमगार्ड मुख्यालय जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ.  घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

 

टाउन थाना पुलिस ने मृतक जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और वाहन की पहचान में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही