Search

 
 
 

Bhojpuri Songs : बॉलीवुड को टक्कर दे रहे भोजपुरी गाने, पवन-खेसारी के इन गानों ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

Bhojpuri Songs : बॉलीवुड गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, मेगा स्टार खेसारी लाल यादव और सिंगर शिल्पी राज के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं.
 
फाइल फोटो

Bhojpuri Songs : बॉलीवुड गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, मेगा स्टार खेसारी लाल यादव और सिंगर शिल्पी राज के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं. 


भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन नए गाने रिलीज होते हैं, जिनमें से कई ऐसे पुराने गाने है जो मिलियन क्लब में शामिल हैं.इसी कड़ी में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के कुछ गाना का यूट्यूब पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलते हैं. इनमें कई गाने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 भोजपुरी गानों के बारे में.

 

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

नथुनिया ने मचाई धूम

इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना नथुनिया शामिल है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी नजर आती हैं. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 289 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 20 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. 

 

यूट्यूब  वीडियो 

शिल्पी राज का 'दिलवा ले गईले राजा भी हिट

शिल्पी राज की आवाज में रिलीज हुआ भोजपुरी गाना दिलवा ले गईले राजा भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया. इस गाने को नीलम गिरी पर फिल्माया गया है. रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड करता रहा है. गाने को 178 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 8.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

 

 यूट्यूब  वीडियो 

पवन सिंह का हरी हरी ओढ़नी

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना हरी हरी ओढ़नी भी इस लिस्ट में शामिल है. गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह नजर आ रही हैं. इसे पवन सिंह और अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है. यूट्यूब पर इस गाने को 176 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, गाने को 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

 

 

यूट्यूब  वीडियो 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही