Search

 
 
 

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को जमानत

भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमानत मिल गई है. साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला है. इस मामले में वे डेहरी अनुमंडल कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.
 

Kaimur: भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमानत मिल गई है. साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला है. इस मामले में वे डेहरी अनुमंडल कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.


भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ के नाम से मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह वाई-प्लस सुरक्षा के साथ कोर्ट पहुंचे. जहां सुनवाई के बाद उन्हें बेल मिल गई. पवन सिंह के वकील ने बताया कि साल 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान आकोढ़ीगोला थाना में आचार संहिता उल्लंघन मामला दर्ज किया गया था. 

 

लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति तय संख्या से अधिक वाहनों के साथ रोड शो करने के आरोप लगे थे. जिसके बाद पवन सिंह सहित कई पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. हालांकि, पवन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े कुल 6 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 5 मामले बिक्रमगंज थाने और एक मामला आकोढ़ीगोला थाने में दर्ज किए गए थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही