Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा ने विधायक शशिभूषण मेहता के पिता के निधन पर जताया शोक

Ranchi: प्रदेश भाजपा ने पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
Advertisement
Advertisement

Ranchi: प्रदेश भाजपा ने पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है.


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवार को धैर्य और साहस दें. उन्होंने कहा कि शिवलोचन मेहता एक सरल, कर्मठ और सामाजिक मूल्यों से जुड़े व्यक्तित्व थे.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी दुखद समाचार पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले.


शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, आरती कुजूर शामिल हैं.


इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.एन. सिंह, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, डॉ. रविंद्र कुमार राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा, नागेंद्र महतो सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही