Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला का जलवा , कमाए इतने करोड़

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने रिलीज के 13 दिन बाद भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है.
 

Lagatar desk: भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने रिलीज के 13 दिन बाद भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. 


 

13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन सुबह 11 बजे तक करीब 18 लाख रुपये की कमाई कर ली थी.  वहीं  फिल्म  की कुल ग्रॉस कलेक्शन: लगभग 144.46 करोड़ और नेट कलेक्शन: करीब 121.58 करोड़ . जल्द ही फिल्म 200 करोड़ में शामिल हो जाएगीं 

 

 

दूसरे हफ्ते में कैसा रहा प्रदर्शन?

 

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है

8वां दिन: 5.75 करोड़

9वां दिन: 10.75 करोड़

10वां दिन: 12.50 करोड़

11वां दिन: 3.65 करोड़

12वां दिन: 4.35 करोड़

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म वीकडेज़ में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.


स्टार कास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

फिल्म में अक्षय कुमार और वमिका गब्बी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों कलाकारों ने डबल रोल निभाकर कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा है. इसके अलावा परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी दर्शकों को खूब हंसा रही है, जिससे फिल्म का एंटरटेनमेंट लेवल और बढ़ गया है.

 


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही