- परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
Sultanganj : बिहार के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में घुसकर की गई कार्यापालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या पर सीएम सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं. उन्होंने ऐलान किया कि कार्यपालक पदाधिकारी के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. कृष्ण भूषण का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है.
सम्राट चौधरी ने ट्विट में लिखा कि अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का असामयिक निधन हो गया. उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें. ओम शांति!"
आपकों बता दें कि मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई व सभापति राज कुमार बुरी तरह घायल हो गए.
जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों ने अंदर घुसते ही सभापति पर फायरिंग कर दी. कृष्ण भूषण ने साहस दिखाते हुए अपराधियों को रोकने की कोशिश की और उनसे उलझ गए. इसी बीच अपराधियों ने उनके सिर पर गोली मार दी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
वहीं, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति थे, को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment