Search

 
 
 

कैमूर : दो से अधिक बच्चा मामले में निर्वाचन आयोग ने भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष को हटाया

कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया है. यह कार्रवाई नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत की गई है. 4 अप्रैल 2008 के बाद से दो से अधिक बच्चों का मामला नियमों के विरुद्ध है. इसी कारण आयोग ने नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटा दिया.
 

Kaimur : कैमूर जिले के भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया है. यह कार्रवाई नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत की गई है. 4 अप्रैल 2008 के बाद से दो से अधिक बच्चों का मामला नियमों के विरुद्ध है. इसी कारण आयोग ने नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटा दिया.

 

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस मामले में आदेश पारित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को इस आदेश का अनुपालन कर चार हफ्ते में रिपोर्ट आयोग को भेजने का आदेश दिया गया है.

 

भभुआ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार आर्य की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग में एक वाद दायर किया गया था. इसमें यह कहा गया था कि भभुआ नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर विकास कुमार तिवारी को नगर पालिका के अधिनियम 2007 के तहत 4 अप्रैल 2008 के बाद दो से अधिक बच्चे हैं. उन्होंने नामांकन के वक्त दो से अधिक बच्चा होने का तथ्य छुपाया और गलत तरीके से नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर विराजमान हो गए हैं.

 

शिकायत मिलने के बाद आयोग ने जांच शुरू की. दस्तावेजों की जांच की गई. जांच में आरोप सही पाया गया. इसके बाद आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया.  साथ ही जिला पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि चार हफ्तों के भीतर इस फैसले का पालन सुनिश्चित करें. रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही