Search

 
 
 

जहानाबाद : लड़की ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से किया इनकार, मामला थाने पहुंचा

बिहार के जहानाबाद जिले से अजाबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव में दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.
 

Lagatar Desk : बिहार के जहानाबाद जिले से अजाबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव में दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

 

जानकारी के अनुसार, गांव की एक लड़की की शादी पटना के पुनाईचक निवासी रंजन कुमार से तय हुई थी. 21 अप्रैल को धूमधाम से तिलक समारोह हुआ. वहीं 26 अप्रैल को बारात जब मठ गांव पहुंची तो  बारातियों का अच्छे से स्वागत किया गया.

 

शुरुआत में सब कुछ सामान्य था.  लेकिन जैसे ही दूल्हा शादी की रस्म के लिए मंच पर पहुंचा, वह लड़खड़ाने लगा. दुल्हे को लड़खड़ाते देख दुल्हन ने तुरंत शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद खुशी और जश्न का माहौल तनाव में बदल गया.

 

शादी टूटने के बाद लड़के वाले वहां से जाने लगे. लेकिन लड़की वालों ने उन्हें पकड़ लिया और शादी में दिए गए पैसे व सामान वापस मांगने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हुई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया.

 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने ले गई. दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई. लेकिन बात नहीं बनी. हालांकि दूल्हे का कहना है कि उसने शराब नहीं पी थी. लेकिन वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वह नशे में था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही