Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भूत बंगला का दबदबा, कमाए इतने करोड़

एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना ली है और धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है.
 

Lagatar desk : एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना ली है और धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है.

 

छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन सुबह 11 बजे तक लगभग 33 लाख रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ भूत बंगला का कुल नेट कलेक्शन करीब 72.75 करोड़ रुपये और कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 73.08 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दुनियाभर में भी फिल्म का प्रदर्शन दमदार रहा है:

इंडियन ग्रॉस: 86.62 करोड़ रुपये

ओवरसीज कलेक्शन: 31.50 करोड़ रुपये

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 118.12 करोड़ रुपये


क्यों पसंद आ रही है ‘भूत बंगला’

 

फिल्म को मिल रही सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह इसका हॉरर-कॉमेडी जॉनर है. पहले भी स्त्री जैसी फिल्मों ने साबित किया है कि इस तरह की कहानियां दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. लंबे समय बाद इस जॉनर में आई एक एंटरटेनिंग फिल्म होने की वजह से भूत बंगला को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही