Search

 
 
 

चतरा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: गिद्धौर थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसपी ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है. जांच में तीनों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए हैं.
 
युवक को जबरन ले जाने की कोशश करते थाना प्रभारी (फाइल फोटो).

Chatra : चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के एक मामले कार्रवाई की है. एसपी ने गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है. जांच में तीनों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए हैं. निलंबित होने वालों में गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार व मुंशी महेश कुमार शामिल हैं. 


भ्रष्टाचर का यह मामला करीब एक सप्ताह पहले का है. राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव में ब्लू रंग की बलेनो कार (JH 02 BF 3806) से सादे लिबास में पहुंचे गिद्धौर थाना प्रभारी ने मुंशी और ऑपरेटर के साथ मिलकर संदीप दांगी नामक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया था. लेकिन कार्रवाई के दौरान उन्होंने कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रक्रिया नहीं अपनाई थी.

 


संदीप के परिजनों व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था और थाना प्रभारी के अवैध कार्रवाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. युवक पर ड्रग्स कारोबार का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट भी की गई थी. गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव व अन्य पुलिसकर्मियों के राजपुर थाना क्षेत्र में इस गैर कानूनी कृत्य से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रभारी अपने साथियों के साथ मौके से खिसक गए थे.


सबसे चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई थी कि जिस निजी बलेनो कार से थाना प्रभारी दूसरे थाना क्षेत्र में सादे लिबास में पहुंचे थे, उसे कोई पुलिस चालक नहीं, बल्कि एक कथित आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति चला रहा था. बिट्टू दांगी नामक वह युवक अफीम व पशु तस्करी समेत कई गंभीर मामलों में पहले जेल जा चुका है. थाना प्रभारी की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. इसके बाद एसपी ने सिमरिया एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया था.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही