Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING : देवघर कोर्ट गोलीकांड पर हाईकोर्ट का स्वत: संज्ञान, कोर्ट ने कहा- कानून व्यवस्था विफल

Ranchi : देवघर सिविल कोर्ट में हुई गोलीकांड पर हाईकोर्ट ने स्वतः सज्ञान लिया है. देवघर के प्रधान ज़िला सत्र न्यायाधीश के पत्र को आधार बनाते हुए अदालत ने संज्ञान को जनहित याचिका में तब्दील किया है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रविरंजन ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. इसके साथ ही अदालत ने देवघर सिविल कोर्ट का सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश भी दिया है. मामले में मुख्य न्यायाधीश डॉ रविरंजन ने सुरक्षा मामले में गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि सूबे में सुरक्षा व्यवस्था लचर है. रोज़ हो रही है हत्याएं, हथौड़े से मासूमों की हत्या मामले का भी ज़िक्र, राज्य सरकार क़ानून व्यवस्था लागू करने में विफल है. अदालत इस मामले पर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा. पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/court-refuses-to-grant-bail-to-ranchi-violence-accused-mo-arif-bail-application-rejected/">रांची

हिंसा के आरोपी मो. आरिफ को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत अर्ज़ी खारिज
इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-suspended-ias-pooja-and-cas-custody-increased-ca-requests-release-of-seized-vehicles/">मनी

लाउंड्रिंग केस : निलंबित IAS पूजा और CA की कस्टडी बढ़ी, CA ने जब्त गाड़ियों को रिलीज करने की लगायी गुहार

पेशी के लिए आये आरोपी को मारी गयी थी गोली 

बता दें कि बीते शनिवार को देवघर के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. युवक को तीन गोली मारी गयी थी. गोली युवक के सिर और छाती में लगी है. मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के रूप में हुई थी. जो पटना का रहने वाला था. जो किसी मामले में कोर्ट में पेश होने आया था .पेशी के दौरान मृतक के साथ सुरक्षाबल भी मौजूद थे. लेकिन अपराधियों ने कोर्ट परिसर में घूसकर घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/sanjay-raut-hints-at-dissolution-of-maharashtra-assembly-adhir-ranjan-chowdhury-said-bjp-aims-to-capture-entire-india/">

 संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिये, अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही