Search

 
 
 

BIG BREAKING- जमशेदपुर: परसुडीह के सरजामदा में बागबेड़ा के युवक को गोली मारी

 
Jashedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा इलाके में मंगलवार की शाम शराब माफिया संजीव सिंह का भतिजा अविनाश सिंह ने बागबेड़ा के अशोक सिन्हा को गोली मार दी. गोली हाथ के ठीक बगल से होकर निकल गयी. घटना में अशोक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद सरजामदा में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और वहां लोग भी दहशत में आ गये. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-takela-on-24-hour-remand-in-rohit-paswans-murder/">जमशेदपुर:

रोहित पासवान की हत्या में टकेला 24 घंटे की रिमांड पर

जमीन विवाद का मामला आ रहा है सामने

फायरिंग के मामले में जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. अशोक के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपनी जमीन की चहारदीवारी करवा रहा था. इस बीच ही अविनाश रंगदारी मांगने के लिये मौके पर पहुंच गया था. रंगदारी नहीं देने उसने फायरिंग कर दी.

घटना के बाद ही भुक्तभोगी पहुंचा थाना

घटना के बाद ही भुक्तभोगी परसुडीह थाने पर पहुंच गया है. थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाये मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा राह है. वहीं पुलिस भी मामले को लेकर टाल-मटोल का रवैया अपना रही है.

क्या कहा प्रभारी थाना प्रभारी ने

घटना के संबंध में परसुडीह के प्रभारी थाना प्रभारी राहुल कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि सरजामदा में गोली नहीं चली है, सिर्फ हथियार निकालकर धमकाया गया है. घटना के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sonari-police-raid-in-ranchi-arrested-accused-absconding-for-three-years/">जमशेदपुर:

सोनारी पुलिस का रांची में छापा, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही