Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारा घोटाला में बड़ा खुलासा, किसके कहने पर शिवानंद तिवारी ने किया था लालू के खिलाफ FIR? क्या था मकसद?

Advertisement
Advertisement
Patna : चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को 5 साल की सजा सुनायी गई है. जिसके बाद से ही बिहार में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. हर राजनेता मीडिया में रहने के लिए लालू के खिलाफ और पक्ष में बयानबाजी कर रहा है. इसी बीच एक न्यूज नेटवर्क के इंटरव्यू में आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने एक बड़ा सियासी धमाका कर दिया है. उन्होंने इस मामले से जुड़े कई खुलासे किये है. इसकी पुष्टि करने वाले जीवित नहीं हैं. लेकिन दावा काफी जोरदार तरीके से किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/banna-gupta-is-either-a-true-soldier-of-congress-or-he-is-afraid-of-going-to-the-post-of-minister/">जमशेदपुर

: पटमदा में खेती पूजा विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, बहू भी नामजद

FIR  का उद्देश्य लालू को चुनाव में हराना था

शिवानंद तिवारी ने इंटरव्यू में कहा कि उनसे लालू पर केस करने के लिए समता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष जॉर्ज फर्नान्डिस ने कहा था. लालू के खिलाफ दायर मामले का उद्देश्य उन्हें चुनाव में हराना था. क्यों कि उस समय राजनीतिक क्षेत्र में अन्य लोग उनकी बराबरी नहीं कर सकते थे. इसे भी पढ़ें - इमरान">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-on-imran-khans-desire-to-talk-to-pm-modi-debate-on-indian-tv-does-not-solve-the-issue-it-gets-worse/">इमरान

खान की पीएम मोदी से बात की इच्छा पर कहा शशि थरूर ने,  इंडियन TV पर  बहस से मुद्दा  सुलझता नहीं, बिगड़ जाता है

नीतीश कुमार एफआईआर करने के लिए तैयार नहीं थे

शिवानंद ने बताया कि जब मैं दिल्ली में था तब एक दिन मुझे फर्नान्डिस का फोन आया. उन्होंने मुझे पटना बुलाया और लालू के खिलाफ याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा. पटना आने के लिए उन्होंने ही मुझे टिकट भेजा था. क्योंकि नीतीश कुमार एफआईआर करने के लिए तैयार नहीं थे. और बीजेपी ऐसा करने की जल्दबाजी में थी. मैंने उस पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में हस्ताक्षर किया था जो नीतीश को लालू के विकल्प के रूप में पेश कर रही थी. इसे भी पढ़ें - उद्योग">https://lagatar.in/fake-sites-are-collecting-money-for-udyog-aadhaar-registration-know-how-registration-will-be-done-on-the-enterprise-portal/">उद्योग

आधार रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी साइट्स ऐंठ रहे पैसे, जानिये उद्यम पोर्टल पर कैसे होगा निबंधन

नीतीश कुमार ने चारा घोटाला का उठाया फायदा

शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए बताया कि नीतीश का चारा घोटाले के सरगना श्याम बिहारी सिन्हा के साथ संबंध था. क्या नीतीश इस बात से इनकार कर सकते हैं कि वह श्याम बिहारी सिन्हा से कभी नहीं मिले थे? यहां तक कि सुशील कुमार मोदी ने भी पहले कहा था कि नीतीश ने चारा घोटाले में फायदा उठाया है. इसे भी पढ़ें - लोहरदगा-लातेहार">https://lagatar.in/only-four-big-naxalites-left-on-lohardaga-latehar-border/">लोहरदगा-लातेहार

सीमा पर बचे सिर्फ चार बड़े नक्सली

नीतीश के बचाव में उतरी जेडीयू पार्टी

इंटरव्यू के बाद जेडीयू नीतीश कुमार को बचाने के लिए उतर आयी. जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तिवारी लालू को जेल भेजने में शिवांनद तिवारी अपनी भूमिका से इनकार नहीं कर सकते है. उन्होंने याचिका पर हस्ताक्षर किए थे और सीबीआई से मामले की जांच कराने और लालू को जेल भेजने में सक्रिय थे. जो उन्होंने किया उसे उन्हें मानना ही होगा. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/shadow-crisis-over-gangubai-kathiawadi-petition-filed-against-film-in-bombay-high-court/">

 ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर छाया सकंट, बॉम्बे हाइकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दायर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही