Search

 
 
 

धनबाद पुलिस की बड़ी पहल, ‘सिटी हॉक्स’बाइक दस्ते का शुभारंभ

एसएसपी ने बताया कि नई विंग सिटी हॉक्स बाइक पेट्रोलिंग दस्ते में फिलहाल 50 बाइक शामिल की गई हैं. इससे जिले में अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी.
 

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

Dhanbad : धनबाद जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ी पहल की है. मंगलवार को "सिटी हॉक्स" नामक विशेष बाइक पेट्रोलिंग दस्ते की शुरुआत की गई. इस नई विंग के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में सतत गश्त की जाएगी. इससे अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. पुलिस लाइन आयोजित समारोह में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीपी मुरली कृष्ण रमैया समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई. सभी अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दस्ते को रवाना किया. इस पहल को सफल बनाने में बीसीसीएल ने CSR के तहत महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बीसीसीएल ने 2.72 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस को संसाधन उपलब्ध कराए हैं. इनमें 45 लाख रुपए की 30 पेट्रोलिंग बाइक, 1000 बैरिकेड्स (पहले चरण में 100 प्रदान किए गए) और 200 वायरलेस सेट शामिल हैं.

डीसी ने बताया कि जिले में व्यवस्थात्मक सुधार की यह पहली कड़ी है. धीरे-धीरे धनबाद की जनता को ट्रैफिक व्यवस्था व लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्थित दिखेगा. यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक मजबूत कदम है. बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा कि जल्द ही जिले में ट्रैफिक सिंग्नल भी लगेंगे. कोल इंडिया को इसका प्रस्ताव भेजा गया है. अप्रूवल आने के बाद आगे इस पर काम किया जायेगा. ट्रैफिक सिग्नल लगाने का पूरा बजट 10 से 12 करोड़ का होगा.

दस्ते में शामिल सभी बाइक जीपीएस व सायरन से लैस हैंः SSP 

एसएसपी ने बताया कि नई विंग सिटी हॉक्स बाइक पेट्रोलिंग दस्ते में फिलहाल 50 बाइक शामिल की गई हैं. इससे जिले में अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी.एक बाइक पर एएसआई और एक कांस्टेबल रहेंगे. सभी बाइक जीपीएस, बलिन्कर्स व सायरन से लैस हैं. सभी को एक-एक वायरलेस सेट भी दिया गया है. इस वायरलेस की विशेषता होगी कि कंट्रोल रूम से कोई भी सूचना मिलने पर बाइक पेट्रोलिंग टीम क्विक रिस्पॉन्स करेगी. उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस की यह नई पहल आने वाले दिनों में अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने में मिल का पत्थर साबित होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही