Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर : झारखंड एटीएस ने एक करोड़ के ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Ranchi : नशा कारोबार के खिलाफ झारखंड एटीएस ने कार्रवाई की है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड एटीएस की टीम ने जीआरपी बरकाकाना की मदद से बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन संख्या 13026 हावड़ा -भोपाल एक्सप्रेस में छापेमारी की. इस दौरान एटीएस की टीम ने नशा कारोबार से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. इनके पास से लगभग 1140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -कोल्हान">https://lagatar.in/every-20th-day-one-person-dies-in-ied-blast-in-kolhan-forests/">कोल्हान

के जंगलों में हर 20वें दिन IED ब्लास्ट में एक व्यक्ति की हो रही मौत

एक करोड़ रूपये का नशीला पदार्थ हुआ बरामद

एटीएस की टीम ने गिरफ्तार हुए लोगों के पास से एम्फ़ैटेमिन पाउडर (कोकीन का विकल्प) 750 ग्राम, ब्राउन शुगर - 45 ग्राम लगभग, हेरोइन मिक्स क्रिस्टल को स्थानीय रूप से "कट" कहा जाता है - लगभग 350 ग्राम बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपया बताई जा रही है. इसके अलावा इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोन, दस हजार रुपया और यात्रा टिकट बरामद किया गया. एम्फ़ैटेमिन पाउडर पहली बार तमिलनाडु की पुलिस ने बरामद किया था, इसके बाद झारखंड एटीएस ने इसे बरामद किया है.

ये व्यक्ति हुए गिरफ्तार

(1) लालबाबू चौबे (71) पुत्र स्व बद्रीनाथ चौबे, जिला- बक्सर, बिहार (2) मीरा चौधरी (45) पति-रंजीत चौधरी पता-हरदा, जिला-उत्तर 24 परगना, राज्य पश्चिम बंगाल (3) पार्वती देवी (65) जीवनसाथी - स्वर्गीय भिखारी चौधरी पता - हरदा, जिला - उत्तर 24 परगना, राज्य - पश्चिम बंगाल इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-returned-to-delhi-said-australias-ruling-party-and-opposition-joined-together-in-the-indian-event/">पीएम

मोदी दिल्ली लौटे, कहा, भारतीय इवेंट में ऑस्ट्रेलिया का सत्ता पक्ष-विपक्ष एक साथ शामिल हुआ, इशारा किधर!

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही