Search

 
 
 

रिम्स के मरीजों व डॉक्टरों को बड़ी राहत, जल्द शुरू होगी मुफ्त ई-कार्ट सेवा

रिम्स प्रबंधन अस्पताल परिसर में आने-जाने की समस्या को कम करने के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है. इसके तहत पांच ई-कार्ट गाड़ियां संचालित की जाएगी, जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है.  इस व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों, उनके परिजनों और डॉक्टरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी आसानी होगी.
 

Ranchi : रिम्स प्रबंधन अस्पताल परिसर में आने-जाने की समस्या को कम करने के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है. इसके तहत पांच ई-कार्ट गाड़ियां संचालित की जाएगी, जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है.  इस व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों, उनके परिजनों और डॉक्टरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी आसानी होगी.

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क होगी. तय मार्ग पर ई-कार्ट हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी. इससे बड़े परिसर में पैदल चलने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी. पांचवीं ई-कार्ट को अलग काम के लिए रखा गया है. यह गाड़ी दिनभर परिसर में गश्त और निगरानी के लिए उपयोग में लाई जाएगी.

 

रात के समय डॉक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी ई-कार्ट सेवा चलाई जाएगी. रात में दो गाड़ियां हॉस्टल इलाके से ट्रॉमा सेंटर तक चलेंगी. इसके माध्यम से डॉक्टरों को ड्यूटी पर आने और ड्यूटी खत्म होने के बाद सुरक्षित हॉस्टल पहुंचने में मदद मिलेगी. रात में चलने वाली गाड़ियों में एक महिला होमगार्ड जवान की भी तैनाती की जाएगी.

 

ई-कार्ट सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार चालकों की अस्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. साथ ही गाड़ियों के संचालन, समय और मार्ग को लेकर स्पष्ट व्यवस्था तैयार की जा रही है, ताकि सेवा नियमित रूप से चल सके.

 

दिन के समय दो ई-कार्ट ट्रॉमा सेंटर से पुरानी इमरजेंसी और हॉस्टल क्षेत्र होते हुए क्षेत्रीय नेत्र संस्थान तक जाएंगी. वहीं दो अन्य ई-कार्ट उसी मार्ग से क्षेत्रीय नेत्र संस्थान से वापस ट्रॉमा सेंटर तक आएंगी. प्रशासन का कहना है कि हर 15 मिनट में गाड़ी अपने निर्धारित स्थान से रवाना होगी.

 

बताया गया है कि पिछले करीब एक महीने से ओपीडी परिसर से क्षेत्रीय नेत्र संस्थान तक एक ई-कार्ट का संचालन किया जा रहा था. मरीजों और उनके परिजनों से इस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद अब इसे पूरे परिसर में विस्तार देने का निर्णय लिया गया है.

 

नई व्यवस्था से मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों के साथ-साथ डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी. रिम्स परिसर में अलग-अलग विभाग दूर-दूर स्थित हैं, ऐसे में ई-कार्ट सेवा से एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही