Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक जनार्दन पासवान ने सदन में उठाया धान खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मुद्दा

Ranchi: झारखंड विधानसभा में धान खरीद में कथित घोटाले का मामला उठाया गया. विधायक जनार्दन पासवान ने सदन में कहा कि राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास जमीन तक नहीं है, वे भी 400 से 500 क्विंटल तक धान सरकार को बेच रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड विधानसभा में धान खरीद में कथित घोटाले का मामला उठाया गया. विधायक जनार्दन पासवान ने सदन में कहा कि राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास जमीन तक नहीं है, वे भी 400 से 500 क्विंटल तक धान सरकार को बेच रहे हैं. विधायक ने यह भी कहा कि बिहार से धान लाकर झारखंड में बेचा जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया संदिग्ध बन गई है.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

इस पर जवाब देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस तरह का कोई मामला अब तक सरकार के संज्ञान में नहीं आया है. यदि इस संबंध में कोई ठोस शिकायत या तथ्य सामने आते हैं तो सरकार जांच कराएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. इस पर विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि धान खरीद की पूरी प्रक्रिया में अनियमितता हो रही है और यह एक बड़ा घोटाला है. उन्होंने सरकार से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही