Search

 
 
 

खड़गे ने राज्यसभा में एलपीजी संकट पर चर्चा की मांग की, जेपी नड्डा ने कहा, यह राजनीति का समय नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान परनेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा. हमें दुख है कि विपक्ष संकट काल  में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहा. श्री नड्डा ने कहा कि यह संकट भारत के कारण नहीं आया है.
 
  • सिलेंडर पांच हजार से अधिक कीमत पर ब्लैक में बिक रहे हैं.
  • होर्मुज के हालात देश के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं.
  • सरकार की पॉलिसी की कमजोरी सामने आ गयी है.
  • कांग्रेस के नेता जनता को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं.

 New Delhi : राज्यसभा में आज सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने शून्यकाल में एलपीजी संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात देश के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं. एलपीजी सिलेंडर मिलने में  परेशानी हो रही है.

 

 

 
उन्होंने  कहा कि होटल-ढाबे सब बंद हैं. सिलेंडर पांच हजार से अधिक कीमत पर ब्लैक में बिक रहे हैं.  मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है. अफवाहों से सावधान रहें. लेकिन हालात अलग हैं.

 


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार जब गल्फ देशों में भारतीयों को सावधान रहने की एडवाइजरी जारी कर रही थी, उस समय सरकार को यह भी बताना था कि ऊर्जा सुरक्षा की तैयारी कितनी है. 

 


श्री खड़गे ने कहा कि सरकार ने एलपीजी आयात को लेकर पूर्व से ही तैयारी कर ली होती, तो आज हालात कुछ ठीक रहते.कहा कि यदि सप्लाई सुचारू रूप से  चलती तो इतनी पाबंदी नहीं लगानी पड़ती.

 


मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सिलेंडर की बुकिंग वेटिंग पीरियड को बढ़ा दिये जाने से  पैनिक बुकिंग और जमाखोरी बढ़ रही है. सरकार की पॉलिसी की कमजोरी सामने आ गयी है. खड़गे ने कहा कि वे इसलिए इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं.  

 


मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान परनेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा. हमें दुख है कि विपक्ष संकट काल  में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहा. श्री नड्डा ने कहा कि यह संकट भारत के कारण नहीं आया है.

 


श्री नड्डा ने कहा कि क्राइसिस तो है. आरोप लगाया कांग्रेस के नेता जनता को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं. संकट काल में  देश के साथ खड़ा होने की बजाय देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही