Search

 
 
 

दुर्गा पूजा से पहले धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 155 ASI का तबादला

दुर्गा पूजा से पहले धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. रविवार रात एक साथ 155 अवर निरीक्षकों (ASI) का तबादला कर दिया गया है. इन अधिकारियों को अलग-अलग थानों, ओपी और पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है.
 

Dhanbad :  दुर्गा पूजा से पहले धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. रविवार रात एक साथ 155 अवर निरीक्षकों (ASI) का तबादला कर दिया गया है. इन अधिकारियों को अलग-अलग थानों, ओपी और पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है.

 

सूत्रों के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक अवर निरीक्षकों को एक थाना से हटाकर अन्य थानों में भेजा गया है. वहीं कई अधिकारियों को पुलिस लाइन और ओपी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. कई थानों के सेट-अप में अब बदलाव देखने को मिलेगा.

 

दुर्गा पूजा के मद्देनजर कई एएसआई का किया गया तबादला

जानकारों का मानना है कि यह कदम दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के मद्देनजर उठाया गया है. पर्व के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने की मंशा से यह ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है.

 

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही सतर्क है. भीड़ - भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की तैयारी चल रही है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में एएसआई का तबादला आने वाले दिनों में पुलिसिंग की रणनीति को और धारदार बनाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही