Search

 
 
 

‘द 50’ में बड़ा अपडेट: 10 कंटेस्टेंट्स का खेल खत्म, अब केवल 42 कंटेस्टेंट बचे

रियलिटी शो ‘द 50’ की खबरें पहले ही दिन से सुर्खियों में हैं.1 फरवरी से टेलीकास्ट होने वाले इस शो में पहले ही एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिला
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ की खबरें पहले ही दिन से सुर्खियों में हैं.1 फरवरी से टेलीकास्ट होने वाले इस शो में पहले ही एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिला. कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस हुई, तो कुछ इमोशनल ब्रेकडाउन भी हुए.

 

अब टेलीकास्ट के अगले ही दिन इविक्शन लिस्ट सामने आई है. शो की शूटिंग शुरू हुए 5 दिन हो गए हैं और इस दौरान दावा किया जा रहा है कि 10 कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

 

बाहर हुए कंटेस्टेंट्स


फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पांच कंटेस्टेंट्स का गेम शो में पहले ही खत्म हो गया है:
दुश्यंत कुकरेजा
वंशराज सिंह
नेहल चुडासामा
लवकेश कटारिया
सौरभ गड़गे

इसके अलावा जान्हवी किलेकर, सुमैरा शेख और बेबिका दुर्वे भी इविक्ट हो चुके हैं. पांच और कंटेस्टेंट्स के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन जल्द ही लिस्ट अपडेट होने की उम्मीद है.

 

अब रेस में ये 42 कंटेस्टेंट्स बचे हैं


शो में खेल जारी रखने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट है- करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), रिधिमा पंडिता, मनीषा रानी, दिग्विजय राठी, सिवेट तोमर, रजत दलाल, प्रिंस नरूला, गायक काका, डिनो जेम्स, भव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, आर्य QK, अदनान शेख, फैज बलूच, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, युविका चौधरी, चाहत पांडे, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, मैक्सटर्न, श्रुतिका अर्जुन, नीलम गिरी, अर्चना गौतम, खानजादी, हामिद बरकजी, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य, अर्चित, यंग सैमी, नतालिया, तेजस्वी मादिवाड़ा, रचित रोझा और डिंपल सिंह.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही