Search

 
 
 

विजय देवरकोंड़ा  के साथ शादी की अफवाहों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोली- शादी की कोई योजना...

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. हाल ही में अफवाहें थीं कि यह कपल उदयपुर पैलेस में 2 फरवरी को शादी करने वाला है.
 

Lagatar desk : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. हाल ही में अफवाहें थीं कि यह कपल उदयपुर पैलेस में 2 फरवरी को शादी करने वाला है. हालांकि अब इस मामले में खुद रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

 

बताया जा रहा है कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर कर दावा किया था कि रश्मिका उदयपुर पैलेस घूम रही हैं और वहां किसी सेलेब्रिटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं. वीडियो में यह भी कहा गया कि यह शादी रश्मिका और विजय की है.

 

हालांकि बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका ने इस खबर पर साफ-साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को उनकी शादी की कोई योजना नहीं है.वहीं, सोशल मीडिया पर अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी कर सकते हैं.

 

 

अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं


यहां बताते चलें कि रश्मिका या विजय देवरकोंडा में से किसी ने अपनी शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही