Search

 
 
 

दूसरी बार पिता बने राम चरण, पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

साउथ सुपरस्टार राम चरण दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी ने बीती रात जुड़वां बच्चों को जन्म दिया एक बेटे और एक बेटी
 

Lagatar desk :  साउथ सुपरस्टार राम चरण दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी ने बीती रात जुड़वां बच्चों को जन्म दिया एक बेटे और एक बेटी. इस खुशखबरी को राम चरण ने अपने  इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया .

 

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण अपनी  बेटी को गोद में लिए फैंस की भारी भीड़ में घिरे नजर आ रहे हैं.जिससे आगे बढ़ना मुश्किल हो गया.बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब का है जब राम चरण अपनी बेटी के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचे थे. जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, फैंस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया. 

 

इस दौरान राम चरण की बेटी उनके हाथ में थी, और भीड़ को देखकर वह थोड़े परेशान नजर आए. भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे राम चरण जल्द से जल्द अस्पताल के गेट के अंदर जाने की कोशिश करते दिखाई दिए.

 


बॉडीगार्ड्स भी नहीं संभाल पाए हालात


इस दौरान राम चरण के बॉडीगार्ड्स भी भीड़ को काबू में करने में नाकाम नजर आए. वीडियो में राम चरण के चेहरे पर हल्की नाराजगी और चिंता साफ देखी जा सकती है.उन्होंने हाथ के इशारे से फैंस को पीछे हटने की अपील भी की, लेकिन उत्साहित फैंस उन पर लगातार चढ़ते नजर आए. यही वजह है कि यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

 

 

पिता बनने के बाद फैंस से की खास अपील


पिता बनने के कुछ समय बाद ही राम चरण ने अपने फैंस से दिल की बात भी साझा की. उन्होंने कहा -मैं ऊपरवाले का शुक्रगुजार हूं. अब मेरे तीन बच्चे हैं. पिता बनकर मैं खुद को बहुत ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं. मैं अपने फैंस, वैलविशर्स और उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो हमारे लिए दुआ करते हैं और हर मौके पर हमारे साथ खड़े रहते हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही