Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘द 50’ में मैक्सटर्न ने Elvish Yadav के साथ अपनी लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो वायरल

रियलिटी शो ‘द 50’ की शुरुआत काफी एक्साइटमेंट के साथ हुई है. शो में 50 कंटेस्टेंट्स की दमदार लाइन-अप देखने को मिल रही है, जो एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ की शुरुआत काफी एक्साइटमेंट के साथ हुई है. शो में 50 कंटेस्टेंट्स की दमदार लाइन-अप देखने को मिल रही है, जो एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला कर रहे हैं.शो के पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट  मैक्सटर्न और प्रिंस नरूला के बीच बातचीत के दौरान एक पुराने विवाद का ज़िक्र हुआ, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया.

 

 

यह बातचीत सीधे तौर किसी का नाम लिए बिना हुई, लेकिन इशारा साफ तौर पर एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच हुए विवाद की ओर था. इस दौरान मैक्सटर्न ने यूट्यूबर के साथ हुई अपनी लड़ाई को लेकर कई अहम खुलासे किए.

 

मैक्सटर्न ने बताया कि एक दिन किसी ने उन्हें अपना बैंक अकाउंट चेक करने को कहा. उस समय वह पूरी तरह ऑफलाइन थे. जब उन्होंने अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि उसमें 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. मैक्सटर्न के मुताबिक, उन्हें इस रकम के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और यह भी नहीं पता था कि पैसे क्यों भेजे गए.उन्होंने कहा-1 लाख रुपये कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है, ऐसा पैसा आता-जाता रहता है. लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि ये पैसे मेरे अकाउंट में क्यों आए.

 

मैक्सटर्न ने आगे बताया कि इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और सामने वाले व्यक्ति ने साथ काम करने और भाईचारा बनाए रखने की बात की. उस वक्त उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे थे. ऐसे में दोस्ती का ऑफर मिलने पर वह भावुक हो गए.

 

मैक्सटर्न ने कहा कि उन्होंने सामने वाले व्यक्ति को उसकी पुरानी पर्सनैलिटी के आधार पर जज किया, जबकि बाद में उनके खिलाफ यह झूठ फैलाया गया कि उन्होंने उसकी मां को गाली दी है. उन्होंने इस आरोप को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी से किया जाना चाहिए.

 

इस बातचीत पर प्रिंस नरूला ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपने करियर में गलतियां की हैं और कई बार दुश्मनी के दौरान सोशल मीडिया पर चीज़ें दिखाई हैं. प्रिंस के मुताबिक, रील और रियल लाइफ में बड़ा फर्क होता है और कई बार इंसान उसी तरह रिएक्ट कर देता है जैसा सामने वाला करता है.

 

मैक्सटर्न ने आगे बताया कि विवाद के दौरान एक म्यूज़िक वीडियो की भी बात हुई, जो पहले ही शूट हो चुका था. यह वीडियो कुछ दिन पहले रिलीज़ होना था, लेकिन विवाद के चलते डील में देरी हो गई. उन्होंने कहा कि इस वीडियो का मकसद उनके ऊपर से दबाव कम करना था, न कि किसी तरह का विवाद खड़ा करना.

 

उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद वह तीन दिनों तक सो नहीं पाए. जब म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हुआ, तो सोशल मीडिया पर अचानक बड़ी संख्या में नेगेटिव मीम्स आने लगे. मैक्सटर्न का मानना है कि जब एक ही तरह की कहानी वाले मीम्स हर जगह दिखने लगते हैं, तो यह किसी प्लान की ओर इशारा करता है.

 

मैक्सटर्न ने कहा कि उन्हें पहली बार यह एहसास हुआ कि अगर वह जनता को सब कुछ समझाने की कोशिश भी करें, तो लोग शायद भरोसा नहीं करेंगे. इसी दौरान उन्हें एक कॉल आया, जिसमें उनसे भेजे गए 1 लाख रुपये वापस करने को कहा गया. मैक्सटर्न ने सवाल किया कि पैसे भेजे ही क्यों गए थे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

 

इसके बाद उन्होंने UPI के ज़रिए 90 हजार और 10 हजार रुपये वापस भेज दिए. मैक्सटर्न ने कहा कि आज भी वह कन्फ्यूज़ हैं कि आखिर वह 1 लाख रुपये क्यों भेजे गए थे -क्या यह उन्हें फंसाने की कोशिश थी या कोई और वजह.उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब सिर्फ वही व्यक्ति दे सकता है और वह आगे चलकर उससे इस बारे में जरूर पूछेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही