Search

 
 
 

Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है
 

Lagatar desk : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अदालत ने 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. वहीं, घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है.

 

 

क्या है पूरा मामला


शनिवार देर रात 31 जनवरी को करीब 12:45 बजे, जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर अज्ञात हमलावरों ने 4–5 राउंड फायरिंग की. एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे में जा लगी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई.

 

 

पुणे से हुई गिरफ्तारी


क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से चार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19) ,सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20) ,समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) ,स्वप्निल बंडू सकट (23) पांचवें संदिग्ध से अब भी गहन पूछताछ जारी है

 

CCTV फुटेज में क्या दिखा


जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में एक बाईक सवार हमलावर दिखाई देता है .दूसरे फुटेज में एक व्यक्ति लगातार फायरिंग करते हुए नजर आता है .पुलिस ने इलाके के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है. इस केस की जांच के लिए 12 से अधिक टीमें बनाई गई हैं.

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन


प्रारंभिक जांच में आरोपियों के संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग और शुभम लोनकर से जुड़े पाए गए हैं. शुभम लोनकर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी है.घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया, जो कथित तौर पर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट से किया गया था. पोस्ट में फायरिंग को ट्रेलर बताया गया और बॉलीवुड को खुली धमकी दी गई.

 

rohit shetty firing case

रेकी और हथियारों की तलाश


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना से पहले रोहित शेट्टी के घर के आसपास रेकी की थी. फिलहाल हथियारों की बरामदगी के लिए भी छापेमारी जारी है.

 

रोहित शेट्टी का बयान


घटना के बाद रोहित शेट्टी ने कहा कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है. इस घटना के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही