Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : रीति तिवारी के बेघर होने पर फूट फूट कर रोई आम्रपाली दुबे, उदिति बनी नई कैप्टेंन

Lagatar Desk : बिग बॉस ने घरवालों को एक सदस्य को बेघर करने के लिए नॉमिनेशन टास्क दिया. इस दौरान कैप्टेंसी के तीन दावेदार यंग, माही और उदिति को एक-एक कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा गया. बिग बॉस ने उन्हें बताया कि रीति तिवारी और स्काउट के पास सिर्फ एक-एक लाइफलाइन बची है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में आए दिन घर में घमासान देखने को मिल रहा है. वहीं बीते एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी घर से बेघर हो गई. रीति के बेघर होने से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भावुक होकर रोने लगी. वहीं, घर को इस हफ्ते नया कैप्टेंन भी मिल चुका है. अब घर के कामकाज की जिम्मेदारि उदिति सिंह संभालने गी.

 

रीति तिवारी हुई घर से बेघर


बिग बॉस ने घरवालों को एक सदस्य को बेघर करने के लिए नॉमिनेशन टास्क दिया. इस दौरान कैप्टेंसी के तीन दावेदार यंग, माही और उदिति को एक-एक कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा गया. बिग बॉस ने उन्हें बताया कि रीति तिवारी और स्काउट के पास सिर्फ एक-एक लाइफलाइन बची है.

 

ऐसे में जिस सदस्य का नाम लिया जाएगा, उसका सफर शो में खत्म हो जाएगा. बिग बॉस के आदेश के बाद तीनों कैप्टेंसी दावेदारों ने रीति तिवारी का नाम लिया. इसके साथ ही मनोज तिवारी की बेटी का बिग बॉस 20 का सफर खत्म हो गया.

 

रीति के बेघर होने पर भावुक हुई आम्रपाली

रीति तिवारी का नाम सामने आते ही आम्रपाली दुबे भावुक हो गई. वह रोते हुए रीति को घर से विदा करती नजर आई. आम्रपाली ने कहा कि शो से बाहर जाने के बाद वह रीति से जरूर मिलेंगी.इस दौरान आम्रपाली खुद को भी दोष देती नजर आई. 

 

उन्होंने कहा कि उन्हें रीति को नॉमिनेट नहीं करना चाहिए था. हालांकि, घर के बाकी सदस्यों ने उन्हें समझाया कि यह एक गेम शो है और सभी कंटेस्टेंट यहां अपना गेम खेलने आए हैं. उन्होंने आम्रपाली को समझाया कि रीति को नॉमिनेट करना गेम का हिस्सा था.

 

उदिति सिंह और लव गिल में हुई तीखी बहस

वहीं, एपिसोड में उदिति सिंह और लव गिल के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली. दोनों के बीच एक छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. उदिति ने लव गिल पर घर में फेक पर्सनैलिटी दिखाने का आरोप लगाया.

 

उदिति ने यह भी कहा कि लव गिल और गुल्लू की बॉन्डिंग उन्हें नकली लगती है. उन्होंने आरोप लगाया कि लव जबरदस्ती गुल्लू के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश कर रही हैं. इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और घर का माहौल गरमा गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही