Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : नॉमिनेट होते ही आसिफ खान का फूटा गुस्सा, बोले- गेम अनफेयर है

Lagatar Desk :घर का नियम तोड़ने के कारण नॉमिनेट किए जाने से नाराज आसिफ ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए गेम को अनफेयर बताया. इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बॉस से उन्हें शो से बाहर करने तक की मांग कर डाली.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. घर में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. अब नॉमिनेशन को लेकर आसिफ खान का गुस्सा सामने आया है.

 

घर का नियम तोड़ने के कारण नॉमिनेट किए जाने से नाराज आसिफ ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए गेम को अनफेयर बताया. इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बॉस से उन्हें शो से बाहर करने तक की मांग कर डाली.

 

 

नॉमिनेशन को लेकर आसिफ ने उठाए सवाल

हालिया एपिसोड में घर के नियम तोड़ने को लेकर आसिफ खान, रोहिद खान और स्काउट ओपी के बीच चर्चा हुई. इसी दौरान आसिफ ने नॉमिनेशन के फैसले पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें यह पूरा गेम ही अनफेयर लगने लगा है.

 

आसिफ ने कुछ कंटेस्टेंट्स का जिक्र करते हुए बिग बॉस से सवाल किया कि क्या उन्हें जिताने के लिए शो में लाया गया है. उनका कहना था कि अगर नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करने वाले सभी चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया जाता, तो फैसला ज्यादा सही होता. हालांकि, घर के कप्तान होने की वजह से यंग डीएसए को नॉमिनेशन से छूट मिली.

 

मुझे एलिमिनेट कर दो, आसिफ ने दी बिग बॉस को चुनौती

नॉमिनेशन के बाद आसिफ काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने कहा कि अगर अपनी बात रखने के लिए उन्हें बिग बॉस से भी भिड़ना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे. आसिफ ने यहां तक कह दिया कि बिग बॉस उन्हें शो से एलिमिनेट कर दें और उनकी जगह रोहिद खान को बचा लें.

 

यंग डीएसए ने आसिफ को समझाने की कोशिश की और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि वह एलिमिनेट होने वाले हैं. लेकिन आसिफ अपनी बात पर कायम रहे. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उन्हें जानबूझकर शो से बाहर करने की कोशिश की जा रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही