Search

 
 
 

Bigg Boss 20 :  दोस्त बुनी दुश्मन ! माही विज के एंट्री पर सना मकबूल के पोस्ट ने मचाई हलचल

Lagatar Desk : इसी बीच टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल का एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. सना ने बिना किसी का नाम लिए एक कंटेस्टेंट को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद यूजर्स इसे माही विज से जोड़कर देख रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है. शो में इस बार कई चर्चित सितारों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है. शो के शुरुआती एपिसोड से ही घर में विवाद और तकरार देखने को मिल रही है. 

 

इसी बीच टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. सना ने बिना किसी का नाम लिए एक कंटेस्टेंट को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद यूजर्स इसे माही विज से जोड़कर देख रहे हैं.

 

माही विज के तेवर ने खींचा ध्यान

दरअसल, बिग बॉस 20 का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें माही विज घर के दूसरे सदस्यों पर अपना रौब जमाती नजर आ रही हैं. प्रोमो में वह अमन गांधी से अलग अंदाज में बात करती दिखाई देती हैं. इसके बाद माही, अरिशफा खान से चाय बनाने के लिए कहती हैं.

 

माही का यह अंदाज देखकर ईशा रिखी भी नाराज होती नजर आती हैं. प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर माही के व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स उन्हें शो की ‘वैंप’ तक बता रहे हैं.

 

 

सना मकबुल ने किया इशारों में कमेंट

माही का प्रोमो सामने आने के बाद सना मकबूल की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आ गई. सना ने लिखा कि वह आमतौर पर बिग बॉस या उसके कंटेस्टेंट्स को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करतीं, लेकिन इस सीजन में एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसकी असलियत वह पहले से जानती हैं.

 

सना ने इशारों में कहा कि जिस शख्स के बारे में वह बात कर रही हैं, उसकी सच्चाई अब पूरी दुनिया के सामने भी आ जाएगी. हालांकि, सना ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है. इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान को माही विज से जोड़ रहे हैं.

 

कभी बेहद अच्छी दोस्त थीं सना और माही

बता दें कि सना मकबूल और माही विज एक समय काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं. दोनों को कई मौकों पर साथ पार्टी करते और छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था. हालांकि, इसी साल दोनों की दोस्ती में दरार की खबरें सामने आईं. 

 

बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया. इससे पहले सना ने एक पोस्ट में अपनी एक्स-फ्रेंड का जिक्र करते हुए उसे डस्टबिन कहा था. उस वक्त भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया था कि सना का इशारा माही विज की ओर था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही