Lagatar Desk : बिग बॉस 20 को इसका दूसरा कैप्टन मिल चुका है. घर में हुए कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू ने बाजी मारते हुए घर के नए कैप्टन बने . इस दौरान घर में जमकर ड्रामा देखने को मिली. कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग और काजी के बीच भी तीखी बहस हो गई.
2X रूम में मिली खास पावर
बिग बॉस ने कैप्टेंसी के दावेदारों गुल्लू, माही, कनिका और रीति को 2X रूम में बुलाया. यहां दावेदारों को एक खास पावर दी गई, जिसके तहत वे घर के किसी सदस्य की लाइफलाइन या पावर छीन सकते थे.
Gullu took one life of scout and cooked him badly
— 𝙁𝙧𝙤𝙯𝙚𝙣 🥶 (@Frozen_pratik) September 17, 2026
"bhedchal hi krni hai to apne gahr jaake khele" 😭 #BiggBoss20 #Gullu pic.twitter.com/558uBvKzIy
इस दौरान गुल्लू ने स्काउट की लाइफलाइन छीन ली. वहीं कनिका ने रोहेद का नाम लेकर उनकी लाइफलाइन अपने नाम कर ली. इसके बाद गुल्लू, कनिका और माही कैप्टेंसी की अगली स्टेज में पहुंच गए.
यंग के रोने पर बढ़ा विवाद
इस मुद्दे को लेकर आसिफ और उदिति के बीच भी बहस हो गई. वहीं दूसरी ओर अरिश्फा और लव गिल के बीच भी नोकझोंक देखने को मिली. अरिश्फा ने लव से कहा कि वह यहां फुटेज लेने की कोशिश न करें.
कैप्टेंसी टास्क में भिड़े यंग और काजी
Gullu has a message for Qazi’s wife 😂❤️#BiggBoss20 #QaziTouqeer #Gullu #BB20 pic.twitter.com/xksfMJNGkJ
— Digital News Hub (@digital_newshub) September 17, 2026
टास्क के दौरान यंग और काजी के बीच जमकर बहस हो गई. गुस्से में काजी ने यंग को मच्छर कहा, जिस पर यंग ने भी पलटकर जवाब दिया. दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख घर का माहौल काफी गरमा गया.
— Aaryan . Kelvinn👑 (@Kig__x76331) September 17, 2026
वहीं रीति ने काजी पर उन्हें बार-बार धक्का देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि काजी ने उन्हें कई बार पुश किया है और उनसे दूर रहने को कहा. इस दौरान यंग ने भी टास्क को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

