Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : काजी तौकीर के डांस मूव्स से घरवाले कायल, कढ़ी-बड़ी को लेकर घर में छिड़ी बहस

Lagatar Desk :  कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर ने एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है के गाने ऐ मेरे दिल तू गाए जा पर शानदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान वह ऋतिक के डांस स्टेप्स करते नजर आए. काजी के डांस को देखकर घरवाले भी काफी एक्साइटेड हो गए और उनके साथ झूमने लगे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk :  बिग बॉस 20 में  कैप्टेंसी को लेकर एक बार फिर मुकाबला शुरू हो गया है. नए कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया है, जिसमें मैरी कॉम डिसीजन मेकर की भूमिका निभा रही हैं. इस बीच काजी तौकीर ने अपने डांस मूव से धमाल मचा दिया.वहीं किचन में कढ़ी-बड़ी बनाने को लेकर घरवालों के बीच विवाद देखने को मिला.

 

 

 

काजी तौकीर ने जमाया रंग

कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर ने एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है के गाने ऐ मेरे दिल तू गाए जा पर शानदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान वह ऋतिक के डांस स्टेप्स करते नजर आए. काजी के डांस को देखकर घरवाले भी काफी एक्साइटेड हो गए और उनके साथ झूमने लगे.

 

परफॉर्मेंस के दौरान काजी ने ऋतिक को आई लव यू भी कहा.इसके बाद काजी तेरी अदाओं पे मरता हूं गाते नजर आए. वहीं, उन्होंने आने वाला पल जाने वाला है गाने से घर का माहौल भावुक कर दिया.

 

दोस्ती को लेकर परेशान हुए यंग

घर में आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत के दौरान यंग ने स्काउट के साथ अपनी दोस्ती को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि लव जब स्काउट से कोई काम करने के लिए कहती हैं, तो स्काउट उनसे भी वैसा ही करने को कहता है. यंग को लगता है कि इस दोस्ती में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है.

 

यंग ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे उनका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने ‘यूज एंड थ्रो’ वाली स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन्हें घर में दोस्ती के बजाय अकेले खेलने के बारे में सोचना चाहिए.


कढ़ी-बड़ी बनाने को लेकर किचन में भिड़े घरवाले

बिग बॉस के घर में एक बार फिर खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस बार मामला कढ़ी-बड़ी बनाने का था. आम्रपाली दुबे ने कढ़ी बनाने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें कढ़ी बनानी नहीं आती और लव इसे बना सकती हैं. इस बात को लेकर घरवालों के बीच बहस शुरू हो गई

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही