Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : गुल्लू की कैप्टेंसी पर घरवालों ने उठाए सवाल ,रीति तिवारी का शॉकिंग मिड वीक एविक्शन

Lagatar Desk  :बिग बॉस ने सभी घरवालों को रूम नंबर 20 में बुलाकर गुल्लू की पिछली कैप्टेंसी को रेट करने का टास्क दिया. जिन सदस्यों को उनकी कप्तानी पसंद आई, उन्हें रेड रोज और जिन सदस्यों को नहीं पसंद आई उन्होंने ब्लैक रोज देना था.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk  : बिग बॉस 20 के घर में इस बार कैप्टेंसी को लेकर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. लगातार दो हफ्तों से कैप्टन बने गुल्लू को इस बार घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. वहीं, कैप्टेंसी टास्क के बीच मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन हो गया.

 

गुल्लू की कैप्टेंसी पर घरवालों ने जताई नाराजगी

बिग बॉस ने सभी घरवालों को रूम नंबर 20 में बुलाकर गुल्लू की पिछली कैप्टेंसी को रेट करने का टास्क दिया. जिन सदस्यों को उनकी कप्तानी पसंद आई, उन्हें रेड रोज और जिन सदस्यों को नहीं पसंद आई उन्होंने ब्लैक रोज देना था.

 

अरिश्फा ने गुल्लू की कप्तानी को वाहियात और गैर-जिम्मेदाराना बताया. अमन ने कहा कि गुल्लू की कप्तानी में घर पर कैप्टन का कंट्रोल नजर नहीं आया. वहीं, अम्रापाली ने आरोप लगाया कि गुल्लू सभी की गुड बुक्स में बने रहने की कोशिश करते हैं, जिससे उनकी लीडरशिप कमजोर दिखी.

 

उदिति सिंह और माही विज ने भी सुबह के कामों की मॉनिटरिंग और घर की साफ-सफाई को लेकर गुल्लू पर सवाल उठाए. हालांकि, काजी तौकीर, स्काउट ओपी, यंग डीसए , लव गिल और कनिका मान ने उन्हें रेड रोज देकर सपोर्ट किया. इसके साथ ही गुल्लू एक बार फिर कैप्टेंसी की रेस में बने रहे.

 

बिग बॉस तक की रिपोर्ट 

रीति तिवारी का हुआ शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन

इसी बीच शो में शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया. खास बात यह रही कि इस एविक्शन में दर्शकों की वोटिंग नहीं हुई.बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ने कैप्टेंसी के तीन दावेदारों माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह को सीक्रेट रूम में बुलाया. तीनों को आपस में चर्चा कर एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने का फैसला लेना था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही