Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने प्रमाण पत्रों में संशोधन कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभियर्थी 31 दिसंबर तक संशोधन के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. पहले यह तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी.
काउंसिल के आदेश के अनुसार, परिषद द्वारा प्रारंभ से लेकर वर्ष 2024 तक आयोजित सभी परीक्षाओं के निर्गत दस्तावेजों में संशोधन कराया जा सकता है. इसके तहत रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, मार्क्स शीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और ऑरिजनल सर्टिफिकेट शामिल हैं.
JAC ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षार्थियों को संशोधन कराने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है. इच्छुक परीक्षार्थी 31 दिसंबर तक संशोधन के लिए आवेदन जमा कर दें. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

