Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क में घमासान, स्काउट- यंग की दोस्ती में आई दरार , कनिका बनी नई कैप्टन

Lagatar Desk :टास्क के दौरान गुल्लू और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई. दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और नेम-कॉलिंग भी हुई. इस हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस गुल्लू के एविक्शन की मांग कर रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर का माहौल काफी गर्माया हुआ था.टास्क के दौरान गुल्लू और यंग के बीच जबरदस्त हाथापाई हुई .वहीं स्काउट और यंग की दोस्ती में आई दरार.

 

 

 

टास्क के दौरान गुल्लू और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई. दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और नेम-कॉलिंग भी हुई. इस हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस गुल्लू के एविक्शन की मांग कर रहे हैं.

 

 

गुल्लू के साथ झगड़े में साथ न देना

 इस झगडे में यंग डीएसए का मुख्य आरोप यह है कि गुल्लू के साथ हुई उनकी तीखी भिड़ंत और विवाद के दौरान स्काउट ओपी उनके पक्ष में खड़े नहीं हुए और न ही उनका साथ दिया.वहीं स्काउट ओपी का कहना था कि वे उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे, और लव गिल या अन्य मामलों में हर किसी को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है.

 

यंग के साथ हुए बड़े झगड़े के अगले ही दिन स्काउट का गुल्लू के साथ जिम करना और बातचीत करना यंग को नागवार गुजरा, जिससे उन्हें लगा कि उनके दोस्त ने उनका साथ नहीं दिया.इस अनबन के बाद यंग काफी निराश नजर आए और उन्होंने स्काउट से कह दिया कि आज के बाद वो किसी के दोस्त नहीं हैं और अपना गेम अकेले खेलेंगे.

 

अरिश्फा और स्काउट की भिड़ंत

अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच भी टास्क के दौरान तीखी झड़प देखने को मिली. स्काउट ने अरिश्फा को 'सड़े हुए सेब' कहा, जिसके जवाब में अरिश्फा ने उन्हें 'साइकोपैथ' और बदतमीज कहा.

 

 

गुल्लू और यंग के झंगडे के बाद मनीष गोयलब को अस्थमा अटैक आया  पड़ गया, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया.कैप्टेंसी के टास्क के आखिरी राउंड तक कनिका, आसिफ और लव पहुंचे थे. लेकिन टास्क की विजेता बनीं कनिका और वो घर की अगली कैप्टन भी बन गईं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही