Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : लव गिल के सपोर्ट में उतरी काम्या पंजाबी, बोलीं- दूसरी महिला को नीचा दिखाना गलत

Lagatar  Desk : हाल ही में काम्या पंजाबी ने एक्स  पर एक पोस्ट शेयर कर काश्वी हीरानंदानी और स्काउट पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि रिश्ता सच्चा था, तो सीमाएं तय करने की जिम्मेदारी उस पार्टनर की होनी चाहिए जो खुद किसी रिश्ते में बंधा हुआ है.
 
फाइल फोटो

Lagatar  Desk : बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट स्काउट लव गिल और स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी के बीच चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने लव गिल का सपोर्ट किया है.

 

 

हाल ही में काम्या पंजाबी ने एक्स  पर एक पोस्ट शेयर कर काश्वी हीरानंदानी और स्काउट पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि रिश्ता सच्चा था, तो सीमाएं तय करने की जिम्मेदारी उस पार्टनर की होनी चाहिए जो खुद किसी रिश्ते में बंधा हुआ है.

 

 

काम्या ने सवाल उठाया कि अपने पार्टनर को जवाबदेह ठहराने के बजाय, किसी दूसरी महिला पर हेरफेर का आरोप लगाकर उसे दोष क्यों दिया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि अपने पार्टनर को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना गलत और छोटी मानसिकता है.

काश्वी ने मांगी माफी 

काश्वी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी के चरित्र पर कीचड़ उछालना नहीं था, बल्कि वो सिर्फ स्काउट को उसकी गलतियों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहती थीं. स्काउट की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि स्काउट और लव गिल के बीच केवल भाई-बहन जैसा रिश्ता था और उनका कोई गलत इरादा नहीं था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही