Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क में भिड़े काजी -यंग,गुस्से में फाड़ी टी-शर्ट, गुल्लू बने दोबारा कैप्टन

Lagatra  Desk : कैप्टंसी टास्क के दौरान घरवालों को एक-एक कंटेस्टेंट को रिजेक्ट करने की वजह बतानी थी.इस दौरान आम्रपाली को कैप्टन बनने के लिए रिजेक्ट किया गया.घरवालों ने बताया कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि आम्रपाली कैप्टेंसी की जिम्मेदारी के लिए सही दावेदार नहीं हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatra  Desk : बिग बॉस 20 के घर में कैप्टंसी टास्क के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. मजेदार गेम के तौर पर शुरू हुआ टास्क देखते ही देखते विवाद में बदल गया. पहले रीति तिवारी की काजी और उदिति के साथ बहस हुई और अब काजी और यंग भी आमने-सामने आ गए हैं.

 

 

आम्रपाली को किया गया रिजेक्ट

कैप्टंसी टास्क के दौरान घरवालों को एक-एक कंटेस्टेंट को रिजेक्ट करने की वजह बतानी थी.इस दौरान आम्रपाली को कैप्टन बनने के लिए रिजेक्ट किया गया.घरवालों ने बताया कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि आम्रपाली कैप्टेंसी की जिम्मेदारी के लिए सही दावेदार नहीं हैं.वहीं मैरी कॉम को किसी भी कंटेस्टेंट ने रिजेक्ट नहीं किया.दूसरी ओर स्काउट को अरिश्फा और गुल्लू ने रिजेक्ट कर दिया.

 

गुल्लू बने दूबारा कैंप्टन

दरअसल घर में बॉल पासिंग और टोसिंग से जुड़ा कैप्टेंसी टास्क हुआ था, जिसमें काजी तौकीर, यंग डीएसए और अन्य सदस्यों के बीच मुकाबला देखने को मिला. इस टास्क को जीतने में काजी तौकीर के प्रयासों और रणनीति की अहम भूमिका रही, जिससे गुल्लू दोबारा कप्तान की कुर्सी हासिल करने में कामयाब रहे. 

 

इस टास्क के दौरान यंग डीएसए और अन्य घरवालों के बीच तीखी बहस और तनातनी भी देखने को मिली. लगातार दूसरी बार कप्तानी मिलने से गुल्लू का दबदबा घर में और बढ़ गया है.

 

यंग और काजी के बीच हाथापाई की नौबत 

कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और रैपर यंग डीएसए के बीच भयंकर लड़ाई हो गई, जिससे घर में लगभग हाथापाई की नौबत आ गई है.बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टास्क दिया था जिसमें जोड़ियां बनाकर एक-दूसरे को गेंद पास करनी थी.इस दौरान गेंद छीनने के चक्कर में काजी ने काफी आक्रामकता दिखाई, जिससे यंग को पैर में चोट लग गई.

 

यंग ने जब काजी को अपनी चोट के बारे में बताया और धक्का न देने को कहा, तो दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई.बहस इतनी बढ़ गई कि काजी ने गुस्से में अपनी टी-शर्ट फाड़ दी और यंग को मारने की खुली चुनौती दे दी.

 

यंग भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने काजी को घर के बाहर देखने की धमकी देते हुए कहा, तू बाहर मिल आड़ा काटेंगा तेरेको.इस झगड़े के दौरान काजी ने यंग को मच्छर भी कहा.इस झगड़े के बाद घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया.

 

इस भयंकर ड्रामे को देखकर को-कंटेस्टेंट ईशा रिखी इतनी भावुक हो गईं कि उन्हें एंजायटी अटैक आ गया और वह रोने लगीं.घर के अन्य सदस्यों ने भी काजी के इस व्यवहार को गलत ठहराया .वहीं काजी की वहज से ईशा रिखी को आया एंजायटी अटैक आ जाता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही