Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी और राशन टास्क को लेकर घरवालों के बीच जमकर बहस हुई.
लव गिल के सामने बिग बॉस ने रखी शर्त
ऐसे में लव ने कनिका की जगह आसिफ खान को चुनने का फैसला किया. उनके इस फैसले से आसिफ को घर की कप्तानी मिल गई, लेकिन राशन को लेकर घरवालों की मुश्किलें बरकरार रहीं. लव के इस कदम का असर घर के सदस्यों के आपसी रिश्तों पर भी देखने को मिला.
Is something wrong with this BB season? Love, Amrapali, Young & Scout can abuse others but can’t take it back? Cry babies for BB20. Well done, Kanika! Itna bhi kuch bura nahi kaha tha tumne ki itna stretch kiya jaaye. #KanikaMann #BiggBoss20 https://t.co/TkvAlZgrFc
— Ritzz (@ChaoticRitzz) October 10, 2026
कनिका और लव गिल के बीच हुई तीखी बहस
कैप्टेंसी और राशन टास्क के दौरान कनिका और लव गिल के बीच जमकर बहस हुई. आसिफ को कैप्टन चुनने और कम राशन मिलने के फैसले को लेकर घर का माहौल गरमा गया. इसी बीच आम्रपाली दुबे भी बहस में शामिल हो गई.
आम्रपाली ने उन लोगों पर सवाल उठाए, जो दूसरों के चेहरे को लेकर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोग कैप्टन बनने के योग्य नहीं हैं. उनकी इस टिप्पणी के बाद घर में बहस और बढ़ गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि घरवालों के बीच तनाव साफ नजर आने लगा.
काजी ने टाइगर के शोपीस को बनाया अपना दोस्त
Qazi Touqeer with his ONLY loyal friend in the Bigg Boss 20 house, Tatsar! 🥹 https://t.co/lgkuO9hlPf
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 9, 2026
काजी अपने इस नए दोस्त को लेकर मेडिकल रूम तक पहुंच गए. वहां शोपीस को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. हालांकि, बाद में घर के दूसरे सदस्यों ने उस शोपीस को छिपा दिया. इससे काजी नाराज हो गए और घर में एक बार फिर मजेदार ड्रामा देखने को मिला.

