Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में जमकर ड्रामा देखने को मिला. घर में एक तरफ माही विज और उदिति सिंह के बीच तीखी बहस हुई, तो दूसरी ओर कनिका मान और अरिश्फा खान भी आपस में भिड़ गई. इस दौरान गुल्लू ने कनिका का पक्ष लेते हुए अरिश्फा को बीच में टोक दिया.
माही और उदिति के बीच हुई कहासुनी
एपिसोड की शुरुआत में ही माही और उदिति के बीच तनाव नजर आया. दोनों के बीच काम और खाने को लेकर बहस हुई. माही ने उदिति को लेकर कहा कि उन्हें गेम में उनकी जरूरत नहीं है. बाद में दोनों ने अपने-अपने दोस्तों से इस विवाद को लेकर बात की.
यंग की बात पर रो पड़ीं माही
माही उस वक्त भावुक हो गई, जब उन्होंने बताया कि यंग ने उन्हें डेंगू होने की बात कही थी. माही ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे की चिंता है. उन्होंने अरिश्फा से यह भी कहा कि नॉमिनेशन में उन्हें बचाकर उन्होंने गलती की. इस पर अरिश्फा ने अगली बार उन्हें नॉमिनेट करने की बात कही.
#Mahhi aur #QaziTouqeer ke hisaab se Aman hai Uditi ke sidekick! Watch #24HrsChannel of #BiggBoss20, now streaming exclusively on the #JioHotstar App. #BB20OnJioHotstar https://t.co/k8UvRpZ6zc
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 5, 2026
कनिका-अरिश्फा की बहस में कूदे गुल्लू
कनिका और अरिश्फा के बीच इस्तेमाल किए बर्तनों को लेकर बहस हो गई. मामला बढ़ने पर गुल्लू बीच में आ गए और कनिका का समर्थन किया. उन्होंने अरिश्फा से कनिका से ऊंची आवाज में बात नहीं करने को कहा.
Do ke jhagde mein teesra aaya, teen tigda kaam bigda! 😨 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/tbq0hPibYc
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 5, 2026

