Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : डिस बैटल राउंड में रीति तिवारी ने सारी हदें की पार,काजी के गुस्से ने बढ़ाया घर का पारा

Lagatar Desk : बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान मैरी कॉम और यंग डीएसए की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने तीनों राउंड अपने नाम कर लिए, जबकि काजी तौकीर की टीम एक भी राउंड जीतने में कामयाब नहीं रही. इस जीत के साथ मैरी कॉम घर की नई कैप्टन बन गई.
 
काजी और रीति तिवारी में भिड़त

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों ड्रामा और विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. हालिया एपिसोड में जहां मैरी कॉम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घर की नई कैप्टन की कमान संभाली, वहीं डिस बैटल के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि काजी तौकीर अपना आपा खो बैठे.

 

मैरी कॉम बनीं घर की नई कैप्टन

बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान मैरी कॉम और यंग डीएसए की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने तीनों राउंड अपने नाम कर लिए, जबकि काजी तौकीर की टीम एक भी राउंड जीतने में कामयाब नहीं रही. इस जीत के साथ मैरी कॉम घर की नई कैप्टन बन गई.

 

बिग बॉस ने कराया डिस बैटल

कैप्टेंसी टास्क के बाद बिग बॉस ने घरवालों के बीच डिस बैटल का ऐलान किया. इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपने विरोधियों पर मजेदार और तीखे तंज कसने थे. शुरुआत में यह मुकाबला हंसी-मजाक और हूटिंग के बीच चलता रहा, लेकिन तीसरे बैटल में माहौल अचानक बदल गया.

 

तीसरे मुकाबले में उदिति सिंह और रिती तिवारी आमने-सामने थीं. दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसना शुरू किया. रिती ने उदिति के स्टाइल को लेकर टिप्पणी की और फिर काजी तौकीर का नाम लेते हुए भी उन पर निशाना साधा. उनकी बातों पर घरवालों ने खूब प्रतिक्रिया दी.

 

इसके बाद रिती की कुछ टिप्पणियों पर उदिति नाराज हो गईं. माही विज, आम्रपाली दुबे और स्काउट समेत कई घरवाले भी इस दौरान हैरान नजर आए. उदिति ने नाराजगी जाहिर करते हुए वहां से हटने की कोशिश की और कहा कि वह यह सब नहीं सुन सकतीं.

 

उदिति के सपोर्ट में उतरे काजी

मामला बढ़ता देख काजी तौकीर बीच में आ गए. उन्होंने रिती को ऐसी बातें करने से रोकते हुए कहा कि वह यह सब नहीं सुन सकते. हालांकि, रिती भी पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं और उन्होंने काजी को ही जवाब दे दिया.

 

रिती के जवाब के बाद काजी का गुस्सा बढ़ गया. उन्होंने अपना कोट उतारकर फेंक दिया. इसके बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया. कुछ देर पहले तक हंसी-मजाक के बीच चल रहा डिस बैटल देखते ही देखते गंभीर टकराव में बदल गया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही